फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से युवक झुलसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली गिरने से युवक झुलसा, मौत
विज्ञापन

पतारा (कानपुर )। गुरुवार की शाम बैजूपुर गांव में बिजली गिरने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे आनन-फानन सीएचसी ले जाया गया। लेकिन, मौके पर डाक्टर नहीं मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। वहीं परिजन कानपुर ले जा रहे थे, रास्ते में ही युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

रातेपुर (साढ़) निवासी युवक सोनू सैनी (20) अपने ननिहाल बैजूपुर गांव में रहता है। गुरुवार की शाम वह गांव के बाहर मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। तभी उसके ऊपर बिजली गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी युवकों और परिजनों ने उसको आनन-फानन पतारा सीएचसी पहुंचाया। लेकिन, वहां कमरों में ताला बंद मिला जबकि, इमरजेंसी में भी डाक्टर नहीं मिले। इसे लेकर साथ गए लोगों ने सीएचसी के बाहर जमकर हंगामा किया। यूपी 100 और चौकी के पुलिस कर्मियों ने किसी तरह भीड़ को समझा-बुझाकर शांत किया। घायल को कानपुर हैलट अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें