फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा, बाइक टेंपो से भिड़ी, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Mon, 02 Mar 2020 08:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर में डीसीएम को ओवरटेक करते वक्त एक बाइक सामने से आ रहे टेंपो से भिड़ गई। इससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने लोहिया आते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शवों को मोरचरी में रखवा दिया है। परिजनों को सूचना दी गई है। सोमवार शाम करीब सवा छह बजे बाइक पर सवार जयंत कुमार (25) निवासी गांव दोषपुर थोक, थाना मिर्जापुर शाहजहांपुर अपने साथी हरदोई के थाना पाली के गांव भैंसीनगला निवासी अतुल कुमार (28) पुत्र सुधीर कुमार के साथ अमृतपुर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

बाइक अलीगढ़ गांव के मोड़ पर पहुंची। बाइक चला रहे जयंत ने आगे जा रही डीसीएम को ओवरटेक किया। इसी दौरान सामने से एक टेंपो आ गया। अनियंत्रित बाइक टेंपो में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों दूर जा गिरे।

दुर्घटना में घायल अतुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयंत कुमार ने लोहिया अस्पताल आते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने दोनों युवकों के परिजनों को सूचना दे दी है। पीछे बैठे अतुल के पास मिले बैग में कुछ किताबें मिली हैं।

इससे दोनों छात्र बताए जा रहे हैं। शवों को मोरचरी में रखवा दिया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष उदयभान सिंह ने बताया युवकों के परिजनों के आने पर जानकारी हो सकेगी कि वह कहां जा रहे थे। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें