फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक समेत दो की मौत

Sat, 18 Aug 2018 05:08 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- कम्प्रेशर खराब होने से ट्राली ट्रैक्टर में ठोकर करते समय घटी घटना
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के महोबा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां श्रीनगर-सिजहरिया मार्ग में ग्राम ठिकवाहा के पास पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिर जाने से ट्रैक्टर चालक और ट्राली में बैठा श्रमिक पत्थरों के नीचे दब गए। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को सीधा कराने के बाद जेसीबी मशीन से पत्थरों को हटाया। जहां पर दोनों लोग दम तोड़ चुके थे। 
विज्ञापन


ग्राम ढिकवाहा निवासी रामबाबू कुशवाहा 35 अपने साथी अजनर निवासी हल्के कुशवाहा 18 के साथ गांव के ही महेश कुशवाहा के पत्थर भरकर सड़क किनारे डालने गए थे। ग्राम ढिकवाहा के पास चालक ने जैसे ही कंप्रेशर से ट्रैक्टर ट्राली उठाना चाही लेकिन ट्राली नहीं उठी।

खाई के पास खड़े ट्रैक्टर में चालक और क्लीनर ट्राली को ठोकने लगे। इसी बीच ट्राली हल्की सी उठ गई। जिससे ट्रैक्टर ट्राली का संतुलन बिगड़ गया और ट्राली में सवार चालक व श्रमिक भी ट्राली के नीचे पत्थरों में दब गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
ट्राली पलटता देख आस पास के लोग शोर शराबा कर चिल्लाने लगे। तभी ग्रामीण एक जुट हो गए और ट्राली उठाने का प्रयास करने लगे लेकिन ट्राली सीधी नहीं हो सकी। बाद में ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन मंगाकर ट्राली को सीधा कराया।

इसके बाद मशीन से पत्थर हटवाकर देखा तो चालक और श्रमिक दम तोड़ चुके थे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों के घर में रोना पीटना मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें