उन्नाव के पुरवा मार्ग पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में घुस गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार का दरवाजा तोड़कर सभी को बाहर निकाला। सभी लोग बिछिया में एक शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
पुलिस के मुताबिक सदर कोतवाली के मोहल्ला रामपुरी निवासी शराब कारोबारी गुड्डू जायसवाल के मैनेजर सतीश जायसवाल (48) पुत्र रमेश व शिवनगर निवासी राजेंद्र (54) पुत्र रामऔतार रविवार को तीन अन्य दोस्तों के साथ शराब ठेके में काम करने वाले गोलू यादव की बारात में शामिल होने बिछिया गए हुए थे।