यूपी के चित्रकूट जिले में सोमवार सुबह हुए एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
चित्रकूट जिले के रायपुरा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी पुलिया से टकरा गयी। जिसमें सवार 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। रास्ते में ही दो लोगों की मौत हो गयी। बाकी लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
अस्पताल लाते समय बंदी कला ईशा नगर जिला छतरपुर निवासी कमलेश कुमार और रामलाल की मौत हो गई। अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि अगला टायर अचानक फटने से वाहन अनियंत्रित हुआ था।