फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक घायल

Sat, 15 Aug 2020 05:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
हादसे के बाद पिकअप पलट गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में शाहजहांपुर थाना कलान के गांव कबरा सलेमपुर निवासी जनवीर (45) पुत्र बुद्ध पाल बाइक से अपनी ससुराल अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के गांव अमलोन जा रहा था। बाइक पर उसके साथ गांव का अर्जुन (35) पुत्र नत्थू सिंह व बदन सिंह (70) सवार थे।
विज्ञापन


इसी दौरान अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला हूसा के पास सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस में तीनों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टर ने अर्जुन व बदन सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं जनवीर की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी मिलने पर परिजन लोहिया अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें