चाय में शक्कर की जगह धोखे से कोई जहरीली दवा पड़ गई थी
यूपी के कन्नौज में चाय से हुई 2 मौतोंं की एक ऐसी घटना सामने आई जिसकी चर्चा पूरे जिले में आम है। तालग्राम थाना क्षेत्र के रनवा में जहरीली चाय पीने से पिता और पुत्री की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चाय में शक्कर की जगह धोखे से कोई जहरीली दवा पड़ गई थी।
कन्नौज तालग्राम के रनवा गांव में सोमवार की सुबह रोशनलाल (50) की पत्नी संजूदेवी (46) घर पर चाय बना रही थी। इस दौरान उसने धोखे से चाय पत्ती की जगह फोराडेक्स (कीटनाशक) चाय में डाल दिया। चाय पीने के बाद रोशनलाल और उनकी पुत्री राधिका( 5) की मौत हो गई। गंभीर हालत में पत्नी को गुरसहायगंज के सरायप्रयाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोशनलाल मजदूरी करता था। राधिका के अलावा रोशनलाल की एक और बेटी है। जिसका विवाह 6 साल पहले मैनपुरी में हुआ था। बेटी के आने के बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।