फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल किया भ्रामक वीडियो, धारा 144 का उल्लंघन, महामारी एक्ट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट

Wed, 25 Mar 2020 01:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
उन्नाव: बाजार में लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उन्नाव में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर कोराना वायरस पर भ्रम फैलाने व कोराना वायरस से किसी को कोई नुकसान न होने की बात कह घर से बाहर निकलने की अपील करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है। एसपी ने कोराना को लेकर गलत वर्तालाप करने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी है। बारासगवर थाना क्षेत्र में कोरोना को लेकर भ्रम फैलाए जाने का एक वीडियो वायरल हुआ।

स्थानीय लोगों ने यह वीडियो पुलिस को दिया। सीओ बीघापुर एके राय ने बताया कि वीडियो में एक व्यक्ति कोराना वायरस को किसी तरह की बीमारी न होने और लोगों से बाहर निकलने की अपील करता दिखा। एक अन्य युवक ने वीडियो बनाने में उसकी मदद की।
विज्ञापन


जिस पर एसओ बारासगवर को जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। एसओ बारासगवर मुकेश वर्मा ने वीडियो के आधार पर क्षेत्र के चिलौली गांव निवासी दीपक सोनी व इसी गांव के अमरेंद्र शंकर को गिरफ्तार कर धारा 144 का उल्लंघन करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें