इकदिल। पर्वतपुरा गांव में रविवार शाम झंडा चढ़ाकर लौट रहे दो युवकों का मामूली बात पर झगड़ा हो गया। एक पक्ष के कुल्हाड़ी चलाने से दो युवक घायल हो गए। बलरई थाना क्षेत्र के नगला विशुन का रोहित चार साल से नाना झब्बा लाल के पास पर्वतपुरा में रह रहा है। रविवार शाम को गांव में झंडा चढ़ा था। झंडा चढ़ने के बाद रोहित जब गांव पहुंचा तो गांव के सुबोध से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों के बीच कुल्हाड़ी चल गई। इसमें रोहित गंभीर व सुबोध घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने रोहित को सैफई विवि रेफर कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों में पुराने किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सैफई रेफर किया गया है। इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)