कालेज पर स्वामित्व को लेकर चले लाठी-डंडे व चाकू (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : गूगल
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में गजराज सिंह रामकली स्मारक इंटर कॉलेज के स्वामित्व को लेकर दो पक्ष भिड़ गए, जिनमेें लाठी-डंडे व चाकू चल गए। हमले में कॉलेज प्रबंधन के कोषाध्यक्ष घायल हो गए। कोषाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
छह लोगों का शांति भंग करने में चालान किया गया है। कसबा स्थित गजराज सिंह रामकली स्मारक इंटर कॉलेज में प्रबंधक रोहित यादव व कोषाध्यक्ष रामनाथ यादव का प्रधानाचार्य बादशाह सिंह यादव से स्वामित्व को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। कोषाध्यक्ष रामनाथ यादव ने दी तहरीर में बताया कि सोमवार को वह किसी काम से कसबे की ओर पैदल जा रहे थे।