फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बरात में भिड़े दो पक्ष, बजाया एक-दूसरे का बैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के भारत सिंह का पुरवा में रविवार रात गांव में बरात घूमने के दौरान बरातियों व ग्रामीणों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हो गया। बरात वापस लौट गई। वधू पक्ष के लोग शादी की रस्मों को पूरा करने के लिए वर के घर गए हैं।
विज्ञापन

औरैया के एक गांव से रविवार रात एक युवक की बरात मंगलपुर थाना क्षेत्र के भारत सिंह पुरवा आई थी। द्वारचार के दौरान बैंड की धुन पर बराती नाच रहे थे, तभी कुछ ग्रामीण भी इसमें शामिल हो गए। इसी बात पर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। माहौल बिगड़ने के कारण शादी की पूरी रस्में नहीं हो सकीं और बरात बिना विवाह संपन्न कराए लौट गई। ग्रामीणों ने बताया कि वधू और उसके परिजन भी बरात के साथ आगे की रस्में पूरी कराने के लिए वर के घर गए हैं। मंगलपुर थानाध्यक्ष महेश दुबे ने बताया कि मौके पर पुलिस बल भेजा गया था लेकिन तब तक स्थिति सामान्य हो चुकी थी। किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें