फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: चुनावी पोस्टर चस्पा करने को लेकर दो पक्ष भिड़े, राज्य मंत्री के गांव का मामला होने से दौड़ पड़ा पुलिस महकमा

Tue, 10 Nov 2020 12:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
फतेहपुर जिले के खागा में सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के अलीपुर गांव में चुनावी पोस्टर चस्पा करने को लेकर सोमवार की रात करीब 9 बजे बवाल हो गया। आरोप है कि एक पक्ष की तरफ से फायरिंग भी की गई ।
विज्ञापन


यह मामला राज्य मंत्री के गांव का होने की वजह से पुलिस महकमा दौड़ पड़ा। खुद एसपी प्रशांत वर्मा मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की पड़ताल करते हुए पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

अलीपुर हुसैनगंज विधायक राणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह का पैतृक गांव है। सोमवार रात करीब 9 बजे राज्यमंत्री धुन्नी सिंह की कोठी के पास पंचायत चुनाव के पोस्टर लगाए जाने को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


यह पोस्टर पूर्व प्रधान और चुनाव लड़ने वाले एक प्रत्याशी के थे। आरोप है कि एक पक्ष ने पोस्टर के ऊपर पोस्टर चस्पा कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों तरफ से लोग निकल आए। एक दूसरे को देख लेने की धमकी के साथ एक पक्ष की तरफ से फायरिंग की गई।

जिससे अफरातफरी मच गई। मामला माननीय के गांव से जुड़ा होने की वजह से कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। सर्किल के पुलिस अफसरों के साथ एसपी प्रशांत वर्मा भी मौके पर पहुंचे। तब तक पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले जा चुकी थी।

खागा डीएसपी अंशुमान मिश्रा ने बताया कि पोस्टर को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने मामले को शांत करा दिया है। विवाद ना बढ़े, इस बिना पर दोनों पक्षों को अभी थाने में रखा गया है। फायरिंग होने के बात अब तक की छानबीन में सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें