फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाइक में कार की टक्कर लगने से उछल कर सड़क पर गिरे ममेरे भाइयों काे ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत

Mon, 18 Nov 2019 08:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मदनपुर के पास कार की टक्कर लगने के बाद बाइक सवार दो ममेरे भाई उछलकर इटावा-बरेली हाईवे पर गिर पड़े। पीछे से आए ट्रक ने दोनों को रौंद से दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक ट्रक व कार छोड़कर भाग गए। इससे वहां जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन कोतवाली भेज दिए। तब यातायात सामान्य हो सका। दोनों भाई बहन की शादी के कार्ड बांटने आ रहे थे। 

 

जनपद मैनपुरी थाना भोगांव की ग्राम पंचायत एरवा के मजरा रामनगर निवासी लेखराज शाक्य की बेटी दिव्या की 22 नवंबर को शादी है। इसके चलते लेखराज का 20 वर्षीय बेटा राजवृत शाक्य उर्फ रिभू अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने मोहम्मदाबाद क्षेत्र में रिश्तेदारी में बाइक से सोमवार शाम करीब साढ़े तीन बजे आ रहा था।

उसके साथ बाइक पर जनपद मैनपुुरी थाना बेवर के गांव खजुरिया निवासी मामा हरविलास बेटा अतुल कुमार(25) भी था। इटावा-बरेली हाईवे पर गांव मदनपुर के पास सामने से आ रही कार से बाइक की भिड़ंत हो गई।

 
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई उछलकर काफी दूर हाईवे पर जा गिरे। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। तभी पीछे से आया ट्रक दोनों को रौंदता हुआ निकल गया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बीच सड़क पर हादसा होने से वहां जाम की स्थिति बन गई।

हादसे के बाद चालक कार व ट्रक छोड़कर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए। बताया गया कि राजवृत बीए का छात्र था। वह छह बहनों का अकेला भाई था। उसके पिता खेती करते हैं।

अतुल अपने पिता के साथ हरियाणा के फरीदाबाद में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह राजवृत के घर आया था। सूचना पर दोनों के परिजन पहुंच गए। राजवृत के पिता लेखराज ने अज्ञात ट्रक व कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें