कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र के श्यामनगर में मोबाइल लूटने वाले दो लोगों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। रेलबाजार थानाक्षेत्र के नई मस्जिद वाली गली सुजातगंज निवासी अशरफ अली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बताया था कि वह सीओडी में मजदूरी करते हैं। सोमवार को साइकिल से श्यामनगर में मामा पीसीओ की ओर से छप्पन भोग चौराहे की तरफ जाते समय पीछे से आए स्कूटी सवार तीन लुटेरों ने मोबाइल लूट लिया था। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से सीओडी ग्राउंड के किनारे वाले रास्ते से दो आरोपी मो. अरमान और मो. शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। लूट का मोबाइल और लूट में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी बरामद हुई है। फरार तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ चकेरी, बाबूपुरवा थाने में भी मामले दर्ज हैं।