फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में लकड़ी बीनने गई थी किशोरी, 2 नाबालिग लड़कों पर दुष्कर्म का आरोप

Fri, 23 Nov 2018 09:17 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में बेला क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बालिका से दो नाबालिग लड़कों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को फतेहगढ़ के बाल संरक्षण गृह भेज दिया। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की 16 वर्षीय बालिका ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह गांव के पास प्राथमिक स्कूल के पास गुरुवार को बाग में लकड़ी बीनने गई थी। तभी वहां पर गांव के ही दो नाबालिगों ने उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


घर न पहुंचने पर बालिका के परिजन उसे तलाशते हुए बाग पहुंचे जहां बालिका गंभीर अवस्था में मिली। थाना पुलिस ने बालिका को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें