फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की किल्लत से जूझेगी दो लाख की आबादी

Tue, 20 Oct 2015 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जल निगम ने सोमवार को लोअर गंगा कैनाल से पानी की आपूर्ति रोककर जेके मंदिर के पास टूटे पाइपों की मरम्मत करानी शुरू कर दी है। कार्य के चलते दो लाख की आबादी पानी की किल्लत से जूझेगी।
विज्ञापन


दो दिनों तक चमनगंज, पी रोड, कर्नलगंज जैसे घनी आबादी वाले इलाके ज्यादा प्रभावित रहेंगे। वहीं दो साल पहले लगे पाइपों में गड़बड़ी से एक बार फिर घटिया निर्माण का खुलासा हुआ।

जेएनएनयूआरएम की पेयजल परियोजना के तहत पनकी स्थित लोअर गंगा कैनाल (एलजीसी) से बेनाझाबर स्थित जल कल विभाग के वाटर वर्क्स तक दो साल पहले पाइप लाइन बिछाई गई थी। इस कैनाल से जल कल को रोज लगभग पांच करोड़ लीटर कच्चा पानी मिलता है।
विज्ञापन


जेके मंदिर के किनारे पुलिया के दोनों तरफ कैनाल के पाइपों में दो लीकेज हो गए। सोमवार सुबह नहर से आपूर्ति रोककर मरम्मत शुरू की गई। जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर वीके सिंह का कहना है कि 20 अक्तूबर को दिन में दोनों लीकेज ठीक कराकर जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी, वर्ना 21 तक आपूर्ति सही हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें