फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गम में बदलीं शादी की खुशियां, बारात में घुसी रोडवेज बस ने दो भाइयों को रौंदा

Wed, 10 May 2017 11:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक के परिजन
विज्ञापन
बारात में घुसी रोडवेज बस ने बैंड बजाने वाले दो भाइयों को रौंद दिया। हादसे में मृतक का पुत्र व भतीजा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, शव घर पहुंचने पर नाराज ग्रामीणों ने पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग करते हुए अतर्रा-बबेरू मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। नरैनी विधायक के आश्वासन पर करीब दो घंटे के बाद जाम खुला।
विज्ञापन

  दोनों की मौके पर ही हो गई मौत
बांदा अतर्रा थाना क्षेत्र के आऊ गांव निवासी लल्ला वाल्मीकि (45) पुत्र कल्लू अपने भाई अच्छेलाल (35) के साथ बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव में रजोली यादव के पुत्र की बारात में बैंड बजा रहे थे। रात लगभग 10:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांदा से अतर्रा जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बैंड बजा रहे लल्ला और उसके भाई अच्छेलाल को रौंद दिया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसका पुत्र छोटे (18) व भतीजा संतराम (17) पुत्र संतराम और मुराली रैदास (32) पुत्र रामसनेही बस की टक्कर से घायल हो गए।    बारातियों में भगदड़ मच गई
दुर्घटना के बाद बारातियों में भगदड़ मच गई। गिरते-पड़ते तमाम बारातियों ने अपनी जान बचाई। भाग रही बस का बारातियों ने पीछा किया तो कुछ दूर पर चालक बस छोड़कर भाग निकला। घायलों को आननफानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर आई बदौसा पुलिस ने  बस को थाने में खड़ा कर दिया। बदौसा थानाध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाली बस बांदा डिपो की है। मृतक लल्ला के पुत्र कमलेश ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304 ए व 338 की रिपोर्ट लिखाई है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

‘मददगार’ ने मृतकों के उड़ाए 32 हजार रुपये
रोडवेज बस से कुचल कर मरे दोनों भाइयों की जेब में पड़े 32 हजार रुपये किसी ने पार कर दिए। पुत्र कमलेश ने बताया कि उनका पूरा परिवार बारातों में बैंड बजाने का काम करता है। मृतक लल्लू और अच्छेलाल पिछले एक हफ्ते से लगातार शादियों में बैंड बजा कर 32 हजार रुपये कमाए। कमाई की रकम लल्लू और अच्छेलाल के पास थी। बारात निपटाने के बाद उन्हें घर जाना था। लेकिन इसके पहले मौत ने उन्हें लपक लिया। कमलेश के मुताबिक दुर्घटना के बाद बारातियों में भगदड़ मच गई। कुछ लोग बस चालक को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े तो कुछ घायलों की तीमारदारी में लग गए। इसी बीच लल्लू और अच्छेलाल की पैंट की जेब में पड़े 32 हजार रुपये किसी ‘मददगार’ ने पार कर दिए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें