फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो की मौत, 14 घायल

Wed, 18 Nov 2015 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजपुर के रूमा हाइवे पर मंगलवार रात खड़े ट्रक में मैजिक की टक्कर से चुनकी देवी (40), और बंशलाल निषाद की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि मैजिक पलट गई और उसमें सवार लोग नीचे दब गए। लोगों की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


महाराजपुर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को रामादेवी स्थित कांशीराम ट्रामा सेंटर भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद दस घायलों को हैलट रेफर कर दिया, जिनमें 6 की हालत नाजुक बताई गई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त मैजिक और ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

फतेहपुर से सवारियों से भरी एक टाटा मैजिक  कानपुर आ रही थी। रूमा हाइवे पर एक्सिस कॉलेज के पास सड़क के किनारे एक ट्रक खड़ा था। चालक स्टेयरिंग नहीं संभाल सका और ट्रक में टकराने के बाद पलट गया।
विज्ञापन


हादसे में फतेहपुर के बवारा गांव निवासी रामचंद्र (45), उनकी चुनकी देवी , बेहता मलवां के  राजकुमार (25), अशोक (24), योगेन्द्र (32), चिवलहा हथगांव के मोहम्मद सईद (28), उनकी मां हसबुन निशा (42), चचेरी बहन जुबैदा समेत 16 सवारियां और बारादेवी निवासी ड्राइवर बंशलाल निषाद घायल हो गए। सूचना पाकर महाराजपुर पुलिस पहुंची और गांव वालों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चुनकी देवी और ड्राइवर बंशलाल की मौत हो गई। बताया गया कि मैजिक पर सवार सभी लोग मुंबई में नौकरी करते हैं। दिवाली की छुट्टी पर घर आए थे। मंगलवार को इन्हें मुंबई लौटना था। इसके लिए सेंट्रल स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें