फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने आए थे दोनों

Sat, 25 May 2019 05:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नदी में बच्चाें के डूबने के बाद घर में मच गया कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फतेहपुर के किशनपुर में शनिवार सुबह यमुना नदी में डूबकर दो बच्चों की मौत हो गई। आस-पास नहा रहे लोगों ने दो बच्चों को बचा लिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। किशनपुर कस्बा वार्ड नंबर 3 में रहने वाले संतोष सोनकर के लड़के की शादी थी।

विज्ञापन


इसमें शामिल होने के लिए धाता कस्बे से रिश्तेदार आए थे। विवाह पूर्ण होने के बाद सभी लोग सुबह यमुना नदी में मण्डप प्रवाह करने गए थे जिनमें किसान कंचन सोनकर के बेटे अर्पित व अंकित, संतोष की बेटी मनीषा और कस्बा किशनपुर निवासी फूलचंद्र का बेटा राहुल भी गए थे।
विज्ञापन


ये लोग यमुना नदी में नहाने लगे। अंकित 12 और मनीषा 13 की डूबने से मौत हो गई। राहुल और अर्पित को बचा लिया गया। अंकित और मनीषा मौसेरे भाई-बहन थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें