फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पांच चोरी की बाइक, दो तमंचा व कारतूस बरामद हुए है। कार्रवाई के बाद आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलार सुबह एसओजी, सर्विलांस व फ्रेंड्स काॅलोनी पुलिस ने नगला मानधाता के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से तलाश में दो तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम राहुल निवासी छिमारा रोड थाना जसवंतनगर व अभिषेक निवासी बहादुरपुर गांव थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी बताया। मौके से उनके पास पांच बाइक खड़ी मिलीं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक बाइक कुनैरा से चोरी की थी। दो बाइक दिल्ली से चुराई हैं। अन्य दो बाइकों का भी पता पुलिस लगा रही है। राहुल के खिलाफ पांच व अभिषेक के खिलाफ जनपद के थानों में चार मामले दर्ज हैं। आरोपियों को पता लगाने वाले आरक्षी चंद्रप्रकाश को एसएसपी ने एक हजार रुपये का इनाम देकर पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें