फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: बाघिन के हमले से वनरक्षक समेत दो जख्मी, शोरशराबा सुन पहुंचे ग्रामीण, दहशत

Thu, 05 Nov 2020 11:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती जख्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट जिले के मानिकपुर की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के जंगल परसमनिया सतना के वन बीट धनिया के पास बाघिन ने वनरक्षक और एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। बाघिन की दहाड़ और ग्रामीण के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे तो बाघिन अपने दो शावकों के साथ मझगवां मानिकपुर के जंगल की ओर भाग निकली।
विज्ञापन


घायलों को सतना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मानिकपुर के जंगल परसमनिया मप्र की वनबीट धनिया में बृहस्पतिवार की सुबह ड्यूटी पर जा रहे वनरक्षक रामदयाल दुबे पर एक बाघिन ने हमला कर दिया।

किसी तरह वह बाघिन से बचकर भागे तो उसी रास्ते जा रहे स्थानीय एक ग्रामीण श्रवण यादव पर भी बाघिन ने हमला कर घायल किया। इसी बीच आसपास के लोग लाठी-डंडा, बंदूक और अन्य हथियारों संग दौड़े तो बाघिन भाग निकली, जिससे दोनों की जान बच सकी।
विज्ञापन


लहूलुहान दोनों को ग्रामीणों की मदद से पुलिस सूचना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया। डीएफओ राजेश राय और मझगवां एसडीओ जीआर सिंह ने बताया कि सूचना पर वह पूरी टीम के साथ गए थे। घायलों का इलाज जारी है। बाघिन ने ही इन पर हमला किया है।
विज्ञापन

संभावना है कि यह बाघिन पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र से इस क्षेत्र में आ गई होगी। जंगल में सर्च अभियान के दौरान बाघिन के पैरों के निशान व उसके साथ दो शावकों के पैरों के निशान मिले हैं। इस घटना के बाद से आसपास की बस्तियों में दहशत है।

रानीपुर की तरफ बाघिन ने किया रुख
जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के जंगलों में घूम रही बाघिन और उसके शावकों का मानिकपुर क्षेत्र के रानीपुर वन्य जीव विहार क्षेत्र की तरफ मूवमेंट की जानकारी होते ही वन विभाग के अधिकारी सतर्क हो गए हैं।

मध्यप्रदेश के मझगवां सहित अन्य जंगली क्षेत्र में बाघिन व उसके दो शावक घूमते देखे गए हैं। इस इलाके से यूपी क्षेत्र की सीमा नजदीक है, जिससे अक्सर जंगली जानवर क्षेत्र में आते रहते हैं। बाघिन व शावक भी रानीपुर वन्य विहार की तरफ रुख किया हैं।

जिसको लेकर वन विभाग के अधिकारी व कर्मी सतर्क हो गए हैं। रानीपुर वन्य जीव विहार क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी त्रिवेणी प्रसाद व मारकुंडी रेंजर रमेश यादव ने बताया कि क्षेत्र के जंगलों में निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें