फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात/सरवनखेड़ा। जिले में सेवानिवृत्त फौजी और सहायक नर्स मिडवाइफरी (एएनएम) की डेंगू से मौत हो गई। दोनों लोगों का इलाज कानपुर में हो रहा था। इससे पहले शिवली के अनूपपुर बारा खेड़ा के सीआरपीएफ जवान की डेंगू से मौत हो चुकी है। अब तक जिले में तीन लोगों की डेंगू से मौत हुई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, जिले में डेंगू ने पैर पसार लिए हैं। गजनेर थाना क्षेत्र के कटेठी गांव निवासी रवि प्रताप सिंह (35) सेवानिवृत्त सेना का जवान था। लखनऊ में तैनात रहे रवि इसी साल 31 मई को सेवानिवृत्त हुए थे। वह गांव में रह रहे थे। चार दिन पहले तेज बुखार आने पर परिजन उन्हें आर्मी अस्पताल कानपुर ले गए। वहां आराम न मिलने पर शनिवार को मधुराज अस्पताल ले गए थे। रविवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्राम प्रधान भानुप्रताप सिंह ने बताया कि जांच में डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की थी। मृतक के दो बेटे हैं।
अकबरपुर के आघू रोड पर रहने वाली अनुराधा (25) अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में एएनएम थी। कानपुर में जांच के दौरान उसे डेंगू की पुष्टि हुई थी। रविवार को कानपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। निजी अस्पताल के डॉ. अमित कटियार ने बताया कि चार दिन पहले उसे बुखार आया था। जांच में यूरिन इन्फेक्शन आया था। आराम न मिलने पर दो दिन पहले कानपुर इलाज के लिए गई थी। वहां डेंगू की पुष्टि हुई थी। बता दें कि शिवली के अनूपपुर बाड़ा खेड़ा निवासी सीआरपीएफ में तैनात सुरेंद्र कुमार की 13 सितंबर को डेंगू से मौत हो गई थी। अपर सीएमओ डॉ. एपी वर्मा ने बताया कि जानकारी मिली है। टीम को भेजकर स्लाइड बनवाई जाएगी।
विज्ञापन

डेंगू के लिए बनाई गई हैं 586 टीमें
अब तक जिले में स्वास्थ्य विभाग ने छह डेंगू मरीजों को ट्रेस किया है। जबकि निजी पैथोलॉजी में जांच के आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं हैं। अपर सीएमओ डॉ. एपी वर्मा ने बताया कि कोरोना में बनाई गई 586 सर्विलांस टीमें डेंगू में भी काम कर रही हैं। उन्हें डेंगू की जांच की भी कमान सौंपी गई है। स्वास्थ्य टीम की देखरेख में संबंधित क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि 2019 में जिले के 67 गांवों को अतिसंवेदनशील में रखा गया था। वहां टीमें ग्राम पंचायतों से समन्वय बनाकर डेंगू से बचाव पर काम कर रही हैं। जिले के अलग-अलग ब्लॉकों में 25-25 बोरी डीडीटी व एंटी लार्वा उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें