मोहल्ले में भी फैल गई सनसनी
उधर दूसरी ओर रजनी के पति राजाराम को भी पिछले दो दिनों से तेज बुखार आ रहा था। रजनी की मौत के दो घंटे बाद ही राजाराम की भी मौत हो गई। दो घंटे के अंतराल पर बुखार पीड़ित पति पत्नी की मौत की जानकारी से मोहल्ले में भी सनसनी फैल गई।
सीएमओ बोले- पूरी जानकारी नहीं है
कासूपेट मोहल्ले में भी कई लोगों के बुखार पीड़ित होने की बात सामने आई है। इस मामले पर सीएमओ डॉ. रोहताश कुमार ने पहले पूरी जानकारी न होने की बात कही। इसके बाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार से घटना की जानकारी ली। बुखार से दोनों की मौत हुई है।
पत्नी में खून की कमी भी थी
सीएमओ का कहना है कि पति पत्नी बुखार से पीड़ित थे, लेकिन पत्नी में खून की कमी भी थी। दोनों कहीं और इलाज करा रहे थे और रविवार को ही सीएचसी आए थे। सीएमओ ने कहा कि कासूपेट में मंगलवार को ही टीम भेजकर पूरी जानकारी ली जाएगी। जरूरत पड़ी तो विशेष शिविर भी लगा दिया जाएगा।