फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई पहुंचे शिवपाल यादव: कहा- अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार प्रदेश में, वादे बहुत किए...लेकिन किया कुछ नहीं

Sat, 19 Aug 2023 04:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने विधानसभा में महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया, लेकिन सरकार ऐसी है कि कुछ करना ही नहीं चाहती।
विज्ञापन
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव पहुंचे। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। शिवपाल यादव ने कहा यूपी की जनता जानती है...सरकार से पूरा देश पूरा प्रदेश परेशान है। उन्होंने कहा इस सरकार ने वादे तो बहुत किया लेकिन किया कुछ भी नहीं।

विज्ञापन

24 घंटे बिजली देने का वादा किया बिजली तो नहीं दे सके, लेकिन उसकी जगह छापा और फिर एफआईआर और फिर अफसर से सेटिंग इस सरकार का काम है। शिवपाल यादव ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक की यूपी में बनी सरकारों में यह सरकार सबसे भ्रष्ट है।
एक निजी कार्यक्रम में हरदोई पहुंचे शिवपाल यादव ने भाजपा  सरकार पर जम कर निशाना साधा है। गठबंधन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन बन चुका है, जिसमें समाजवादी पार्टी शामिल है, सीट बटवारे के सवाल पर बोले कि गठबंधन हो गया है तो सीट भी बांट लेंगे।

विज्ञापन

कहा- अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक जितनी भी सरकारें बनी है। उनमें सबसे भ्रष्ट सरकार यह है। प्रदेश की जनता इस बात को जानती है और सरकार से पूरा प्रदेश परेशान है। उन्होंने कहा किसान सांड से परेशान है। युवा बेरोजगारी से परेशान है।

विज्ञापन

सरकार ने वादे तो, बहुत किए लेकिन किया कुछ भी नहीं
शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने विधानसभा में महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया, लेकिन सरकार ऐसी है कि कुछ करना ही नहीं चाहती। चुनाव से पहले सरकार ने वादे तो, बहुत किए लेकिन किया कुछ भी नहीं 24 घंटे बिजली देने का वादा किया, बिजली तो नहीं मिली, छापे जरूर पड़ते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें