फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो घंटे का अभियान, 1148 वाहनों का कटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर में शनिवार रात दो घंटे का वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर सभी जोनों की पुलिस और यातायात पुलिस की संयुक्त टीमों ने यह अभियान रात आठ से 10 बजे तक चलाया। अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1148 वाहन चालकों के चालान काटे गए जबकि कई वाहन सीज किए गए।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बताया अभियान में बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ट्रिपल राइडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाना, कागजात न होना और ओवरस्पीडिंग जैसे मामलों में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 2000 से अधिक वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। अचानक होने वाली ऐसी वाहन चेकिंग से अपराधियों में भय और जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा। पुलिस ने नागरिकों से नियमों का पालन करने और सुरक्षित यातायात में सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें