फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो गुटों में वर्चस्व, मारपीट और पथराव, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चमनगंज थानाक्षेत्र में संगीत टॉकीज चौराहे पर पिकेट पाॅइंट के पास मंगलवार को गंगा मेला पर दो गुटों में वर्चस्व को लेकर मारपीट और पथराव हुआ। दोनों ओर से तीन लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। पुलिस को भनक तक नहीं लगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

गांधीनगर के रहने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता के मिलने वाले एक युवक का पार्षद प्रत्याशी के पुत्र से वर्चस्व को लेकर मंगलवार को ज्वालादेवी चौराहे पर विवाद हो गया। दोनों बहस करते हुए आनंद बाग स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचेे और साथियों को बुला लिया। आधा सैकड़ा से ज्यादा युवकों ने गालीगलौज के बाद मारपीट कर दी। दुकानदार शटर गिराकर भागने लगे। हंगामे के दौरान पास में राजू चाट वाले की ठेले पर चाट खा रहे लोगों को भी आरोपियों ने पीट दिया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। आधा घंटे चले बवाल चलता रहा। करीब 11:45 बजे दोनों गुटों के बीच फिर से ईंट-पत्थर चल गए। चमनगंज इंस्पेक्टर संजय राय ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में नहीं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें