उत्तर प्रदेश के कानपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक पिता और सौतेली मां ने नाबालिग बेटियों को देह व्यापार में ढकेलने की कोशिश की। बेटियों ने हिम्मत दिखाई और डीसीपी साउथ रवीना त्यागी से शिकायत की।
नजीराबाद पुलिस ने मामले की जांच की और मंगलवार को पिता और मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया। लड़कियों को चाइल्ड लाइन में भेजा गया है। डीसीपी रवीना त्यागी ने बताया कि कुछ दिन पहले कौशलपुरी निवासी दो बच्चियां (16, 13 वर्ष) शिकायत करने आईं थीं।