फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: सहेलियों ने रचाई शादी, पुलिस ने दोनों को एक साथ रहने की दी आजादी

Tue, 01 Sep 2020 12:36 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती ने कानपुर की सहेली के साथ मंदिर में शादी रचा ली। करीब 10 दिन बाद दोनों घर वापस लौटीं। उसके बाद शहर में ही एक किराए का घर लेकर रहने लगीं।
विज्ञापन


परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो विरोध किया। तभी वह दोनों रविवार को कोतवाली पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को बालिग होने पर एक साथ रहने की इजाजत दी है। शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती (20) कोचिंग करने 2 साल पहले कानपुर गई थी।  

वह पार्ट टाइम में कानपुर के एक मॉल में नौकरी करने लगी। उसी माल में ही काम करने वाली कानपुर की युवती (21) के साथ में दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि शादी का मन बना लिया।
विज्ञापन


दोनों तीन माह पहले घरवालों को बगैर बताए घूमने चली गई थीं। लौटने पर परिवार के लोगों ने दोनों को अलग कर दिया। फतेहपुर शहर की रहने वाली युवती 10 दिन पहले अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने कानपुर की युवती के घरवालों संपर्क किया तो पता लगा कि वह भी उसी 10 दिन से गायब है।
विज्ञापन

दोनों शनिवार को फतेहपुर आ गईं। घरवालों से अलग कमरा लेकर रहने लगीं। परिजनों के विरोध पर दोनों रविवार को कोतवाली पहुंचीं। उन दोनों ने बताया कि घर से चले जाने के बाद उन्नाव के एक मंदिर में शादी रचाई है। वह अब घर वालों से अलग एक साथ रहना चाहती हैं।

दोनों परिवार के लोग भी कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में पंचायत के बाद पुलिस ने बालिग होने के कारण और समलैंगिकता कानून के आधार पर एक साथ रहने की इजाजत दी। कानपुर के परिजनों ने दोनों को साथ रखने की इच्छा जाहिर की लेकिन वह दोनों तैयार नहीं हुईं।

वह दोनों राजी नहीं हुई। फतेहपुर की युवती पत्नी की तरह सलवार-कुर्ता में थी। कानपुर की युवती पति की तरह पैंट-शर्ट में थी। वह एक दूसरे को पति पत्नी मानते हैं। एसएसआई कैलाश नाथ ने बताया ने कहा कि दोनों बालिग हैं और वह घर वालों से अलग भी रहना चाहती हैं। परिवारों की रजामंदी पर  दोनों को एक साथ रहने के लिए अलग भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें