यूपी के जालौन जिले में बुधवार को चेकडैम में डूबकर दो किशोरियों की मौत हो गई। दोनों किशोरियां कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम रैला गांव में बकरियां चराने गई थी। चेकडैम में अचानक डूबने से दोनों की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना में सीता (13) और शीलू (14) की मौत हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।