फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में नहाने गईं 2 बच्चियां डूबीं, 1 का शव बरामद, दूसरी की तलाश जारी

Sun, 30 Sep 2018 09:06 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यमुना नदी में डूबी बालिकाओं को तलाशते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर में कुरारा थानाक्षेत्र के मनकीखुर्द में रविवार दोपहर यमुना नदी में नहाने गईं तीन बालिकाओं में दो गहरे पानी में चली गई। घटना से घबराई तीसरी बालिका ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। जिस पर घरवालों ने गोताखोरों को लेकर यमुना नदी में उनकी तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने एक बालिका के शव को तलाश लिया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन


 

हाते समय प्रतीक्षा व रामदुलारी गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं

यमुना किनारे रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मनकीखुर्द निवासी रामखिलावन की पुत्री प्रतीक्षा (12),  प्रियंका (10) और सत्य सिंह निषाद की पुत्री रामदुलारी (10) रविवार दोपहर करीब एक बजे यमुना नदी में नहाने गई थी। नहाते समय प्रतीक्षा व रामदुलारी गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। यह देख प्रतीक्षा की बहन दौड़कर घर आई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर परिजन गांव के गोताखोरों को लेकर यमुना नदी पहुंचे। वहीं खबर लगते ही ग्राम प्रधान सभाजीत सिंह चंदेल भी पहुंचे।
विज्ञापन

दूसरी बालिका का कोई सुराग नहीं लग सका

मृतक बालिका के शव के पास रोती बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
कालपी निवासी गोताखोर लाली ने प्रतीक्षा के शव को तलाश लिया। वहीं रामदुलारी की तलाश की जा रही थी। इसके लिए मूसानगर निवासी गोताखोर जाहर सिंह व कालपी के लाली सहित अन्य लोग नाव व जाल के सहारे तलाश में जुटे हैं। सूचना पर एसओ महेंद्र कुमार वर्मा, तहसीलदार संजीव कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। देर शाम तक दूसरी बालिका का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें