फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 10-10 हजार के दो इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दस-दस हजार रुपये के दो इनामिया गैंगस्टर को सिविल लाइन व भरेह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस ने शुक्रवार रात शहर कोतवाली के मोहल्ला रामगंज ढाल पर रहने वाले डेविड सोनी को उसकी बहन के घर से गिरफ्तार किया। बहन कानपुर नगर में थाना कल्यानपुर क्षेत्र में रहती है।
विज्ञापन

डेविड के खिलाफ जनपद के थानों में 11 मामले दर्ज हैं। फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में गैंगस्टर का मामला दर्ज हुआ था। उसी मामले में 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वहीं, भरेह पुलिस ने भरेह चैक पोस्ट से शुक्रवार रात औरैया जिला व कोतवाली के बनारसीदास मोहल्ला निवासी सत्यम सागर को गिरफ्तार किया।
वर्ष 2022 में चकरनगर थाने में सराफ के यहां डेढ़ करोड़ की चोरी में आरोपी था। आरोपी उस मामले में जमानत पर जेल से रिहा हुआ था। चकरनगर थाने में आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर का मामला दर्ज होने पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें