फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सेंगुर नदी में नहाते समय बर्रा के दो दोस्त डूबे

Wed, 11 Mar 2026 01:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। गंगा मेला में शामिल होने के बाद सेंगुर नदी में नहाते समय मंगलवार को बर्रा निवासी दो दोस्त डूब गए। साथी की सूचना पर पहुंची पुलिस देर रात तक खोजबीन करती रही लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


कानपुर के बर्रा-आठ निवासी इंद्रजीत सचान (30) मूल रूप से भोगनीपुर थाना के माचा गांव निवासी हैं। इंद्रजीत ने बताया कि मंगलवार को गंगा मेला के बाद साथी कानपुर बर्रा-छह निवासी अभिषेक शर्मा (24) और रवि गुप्ता (25) के साथ बाइक से शाम पांच बजे के करीब मावर स्थित सेंगुर नदी में नहाने पहुंचे। इंद्रजीत ने बताया कि वह नहाकर बाहर आ गया लेकिन अभिषेक और रवि गुप्ता नहाते रहे। थोड़ी देर में दोनों डूबने लगे तो शोर मचाया। उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर भोगनीपुर थानाध्यक्ष सतीश सिंह, दमकल कर्मी और चौकी इंचार्ज अतेंद्र सिंह के साथ पहुंचे। पुलिस ने रात आठ बजे तक नदी में डूबे दोनों युवकों की स्थानीय गोताखाेरों से तलाश कराई लेकिन कुछ पता नहीं चला। हादसे की जानकारी पर परिवार के लोग भी पहुंच गए।
मौके पर पहुंचे विनोद ने बताया कि बेटा रवि अपने दोस्त अभिषेक के साथ कानपुर में एक बैटरी की दुकान में काम करता है। थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया है। बुधवार को फिर से तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन




................

मेरा लाड़ला यहां कैसे आ गया



कानपुर के बर्रा 6 निवासी विनोद पुलिस से जल्द बेटे रवि को ढूंढने की गुहार लगाते रहे। वह बार-बार यही कहकर बिलखते रहे कि मेरा एक ही लाडला था। वह यहां कैसे आ गया। कहा कि बेटे से कह रहा था दोस्तों का साथ छोड़ दे। मां सीमा भी रोती रही।

................



पार्टी कर रहे थे युवक

नदी किनारे मवेशी चरा रहे मावर निवासी शाबिर ने बताया कि तीनों नदी किनारे पार्टी कर रहे थे। तीनों बैठ कर तेज आवाज में बातें भी कर रहे थे। इस पर उसने उनसे यहां आने के बारे भी पूछा लेकिन सही जवाब नहीं मिला। कुछ देर बाद उन्हीं युवकों में दो के डूबने की जानकारी हुई।



....................

मेरे भाई को यहां जो लेकर आया उसे मैं जानता नहीं हूं



शाम आठ बजे कानपुर से पहुंचे अभिषेक के बड़े भाई रिषभ ने बताया कि भाई नदी किनारे किसके साथ आया वह नहीं जानता है। अभिषेक की शादी हो चुकी है। पत्नी ज्योति और एक वर्षीय पुत्र रुद्रांश के साथ वह अलग रहता है। भाई कभी इधर आया ही नहीं था। फोन पहुंचा तब जानकारी हुई। इधर लापता रवि और अभिषेक के मोबाइल इंद्रजीत के पास मिले, जबकि बैग नदी किनारे ही पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें