फर्रुखाबाद मोहम्मदाबाद के इटावा-बरेली हाईवे पर बनपोई गांव के पास किसी वाहन को ओवरटेक करते समय बाइक सवार दो दोस्त डंपर से टकरा गए। शव डंपर में फंस कर करीब 20 मीटर तक घिसटते चले गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे युवक का हेलमेट भी टूट गया। दोनों युवकों के शव क्षत विक्षत हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार वे ईयर फोन लगाए थे।
जनपद मैनपुरी थाना बेवर क्षेत्र के गांव मद्दापुर सकत निवासी विनोद जाटव (23) पुत्र देशराज बीएड का छात्र था। वह सोमवार शाम को अपने साथी बीकाम के छात्र रविकांत (24) पुत्र गुुरुप्रसाद निवासी ग्राम टिकुरी थाना बेवर के साथ किसी काम से फर्रुखाबाद आए थे। मंगलवार शाम को वह बाइक से वापस गांव जा रहे थे। इसी दौरान इटावा-बरेली हाईवे पर बनपोई गांव के पास सामने से आ रहे डस्ट लदे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी।