फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चकेरी और गोविंदनगर में दो की ठंड से मौत की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी व गोविंदनगर थाना क्षेत्र में दो युवक मृत मिले। पुलिस व परिजनों ने ठंड से मौत की आशंका जताई है। चकेरी जवाहरपुरम निवासी अविवाहित ज्ञानदीप सिंघल (38) अकेला रहता था। बहनोई आलोक ने बताया कि मोहल्ले के लोगों ने आखिरी बार 23 नवंबर को उसे देखा था। मंगलवार सुबह वह उससे मिलने घर पहुंचे तो गेट अंदर से बंद मिला। खिड़की की जाली काटकर अंदर देखा तो ज्ञानदीप मृत पड़ा दिखा। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकलवाया। पुलिस ठंड से मौत की आशंका जताई है। वहीं, गोविंदनगर में रायबरेली के इचौली गांव निवासी रामजीवन (35) का शव फुटपाथ पर पड़ा मिला। बड़े भाई राम समुझ ने बताया कि आठ साल से दादानगर में रहकर पल्लेदारी करता था। उसकी पत्नी रिंकी की मौत के बाद से बेटा सचिन ननिहाल में रहता है। मंगलवार रात वह फुटपाथ पर सो गया था। बुधवार सुबह मृत मिला। ठंड से मौत की आशंका जताई गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें