फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत जोतने गया था लेकिन वापस न लौटा, जाकर देखा तो पैरों तले निकल गई जमीन

Thu, 03 Aug 2017 05:33 PM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी के बांदा जिले में गुरुवार की सुबह दो किसानों की मौत का संदेश ले कर आई। दोनों किसान बांदा ज़िला के अलग-अलग गांव के रहने वाले थे। इनमें से एक 24 वर्षीय गुड्डू उर्फ घनश्याम सिंह पुत्र शिवकरण सिंह, भात का डेरा तिंदवारी बांदा का निवासी था।
विज्ञापन


 

किसान की ट्रैक्टर तले दबकर मौत - फोटो : अमर उजाल
बुधवार की शाम वह घर से खेत जोतने निकला और घर वापस ही नहीं लौटा। जब वह वापस लौटकर नहीं आया तो घरवाले परेशान हो गए और फिर खुद उसे ढूंढने निकल पड़े। यहां खेत पहुंचने पर उन्होंने वो देखा जिसके बाद उनके पैरों तले जमीन निकल गई... 

उनके सामने गुड्डू मरा पड़ा था और उसके ऊपर था भारीभरकम ट्रैक्टर। दरअसल, खेत जोतते समय गुड्डू का ट्रैक्टर पलट कर खंती में जा गिरा था। इसी बीच गुड्डू ट्रैक्टर तले दब गया और पूरी रात वह वहीं नीचे दबा पड़ा रहा, इससे उसकी मौत हो गई। गुड्डु सात भाईयों में तीसरा था।

 
विज्ञापन

डेमो
वहीं उसी गांव के एक दूसरे किसान ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक का नाम-पता और उसके फांसी लगाने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। जाच पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें