यूपी के बांदा जिले में गुरुवार की सुबह दो किसानों की मौत का संदेश ले कर आई। दोनों किसान बांदा ज़िला के अलग-अलग गांव के रहने वाले थे। इनमें से एक 24 वर्षीय गुड्डू उर्फ घनश्याम सिंह पुत्र शिवकरण सिंह, भात का डेरा तिंदवारी बांदा का निवासी था।
किसान की ट्रैक्टर तले दबकर मौत
- फोटो : अमर उजाल
बुधवार की शाम वह घर से खेत जोतने निकला और घर वापस ही नहीं लौटा। जब वह वापस लौटकर नहीं आया तो घरवाले परेशान हो गए और फिर खुद उसे ढूंढने निकल पड़े। यहां खेत पहुंचने पर उन्होंने वो देखा जिसके बाद उनके पैरों तले जमीन निकल गई...
उनके सामने गुड्डू मरा पड़ा था और उसके ऊपर था भारीभरकम ट्रैक्टर। दरअसल, खेत जोतते समय गुड्डू का ट्रैक्टर पलट कर खंती में जा गिरा था। इसी बीच गुड्डू ट्रैक्टर तले दब गया और पूरी रात वह वहीं नीचे दबा पड़ा रहा, इससे उसकी मौत हो गई। गुड्डु सात भाईयों में तीसरा था।
डेमो
वहीं उसी गांव के एक दूसरे किसान ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक का नाम-पता और उसके फांसी लगाने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। जाच पड़ताल जारी है।