कानपुर में चीन के हुबेई प्रांत के वुहान शहर से लौटे दो परिवारों को कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर ऑब्जर्वेशन (निगरानी) में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन लोगों पर नजर रखे हुए हैं। जुकाम, बुखार, खांसी, सीने की जकड़न और गले के संक्रमण जैसे लक्षण उभरने पर इनका तुरंत उपचार शुरू कर दिया जाएगा।
ये दोनों परिवार वुहान शहर के नजदीक रह रहे थे। इसके साथ ही चकेरी एयरपोर्ट पर सोमवार को तीन सौ यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई है। सीएमओ ने डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि चीन से लौटे लोगों को 28 दिन अंडर ऑब्जर्वेशन रखा जाएगा।