फोटो =
कानपुर। ककवन के ऑरो ताहरपुर पीएचसी में रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने निरीक्षण किया। यहां मौके पर दो स्वास्थ्य कर्मी फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्स अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने दोनों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं परिसर में गंदगी और टूटी हुई खिड़कियों को लेकर पीएचसी प्रभारी को मच्छर से बचाव के लिए जाली लगवाने के साथ ही दूसरे शीशे लगवाने के निर्देश दिए। संवाद