फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का मच्छर: कानपुर में डेंगू से दो की मौत, बुखार से भी गयी एक की जान

Thu, 31 Oct 2019 03:13 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर में बिधनू के ग्राम नगवां में एक महिला की डेंगू से मौत हो गई। इसी गांव के एक बच्चे की बुखार की वजह से जान चली गई। गांव के कई और लोग तेज बुखार से पीड़ित हैं। शहर में अब तक डेंगू से नौ लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


नगवां निवासी किसान कल्लू का बेटा साहिल (7) और रामभजन सिंह की पत्नी अनुराधा (21) को पिछले 15 दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने साहिल को कल्याणपुर के एक नर्सिंग होम और अनुराधा को नौबस्ता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निजी पैथोलॉजी में कराई गई जांच में अनुराधा के डेंगू पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी।

मंगलवार देर रात अनुराधा और साहिल की मौत हो गई। एक ही गांव में दो मौतों के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को डॉक्टरों की टीम गांव में भेजी। टीम ने 200 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन


कई लोग तेज बुखार से पीड़ित मिले। डॉक्टरों ने 40 मरीजों की मलेरिया जांच के लिए खून के सैंपल लिए हैं। बिधनू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी यादव ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही गांव में एंटी लार्वा छिड़काव कराया गया था। लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया था। अधिकतर मरीज वायरल बुखार से पीड़ित हैं। गांव में जल्द ही स्वास्थ्य कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें