फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से लोडर सवार दो लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Wed, 21 Oct 2020 09:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने लोडर को टक्कर मार दी। हादसे में लोडर सवार वृद्ध समेत दो लोगों की मौत और तीन लोग घायल हो गए। मृतकों में एक लखनऊ और दूसरा गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


लोकनगर निवासी अतुल सिंह लोडर चालक है। बुधवार दोपहर वह लोडर लेकर लखनऊ से कानपुर जा रहा था। लोडर में उसके अलावा चार अन्य लोग बैठे थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बंथर चौराहे से आगे पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने लोडर में टक्कर मार दी।

इससे लोडर पलट गया। लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के अर्जुनगंज अमामऊ निवासी रामशंकर 65 की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने अन्य चार घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां गंगाघाट थाना क्षेत्र के मंशाखेड़ा गांव निवासी शंकर निषाद (40)  पुत्र तुला की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


घायलों मे बाराबंकी के जैंगाबाद गांव निवासी तौकीर (19) पुत्र अकील, मसौली निवासी लालमोहम्मद पुत्र जान मोहम्मद व एक अन्य युवक का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें