फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: बेकाबू बस से हादसा, टक्कर लगने के बाद फंसकर 10 मीटर तक घिसटती रही बाइक, दो की मौत

Sun, 12 Mar 2023 11:43 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बेकाबू बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में बेनीगंज के कोथावां क्षेत्र में अनियंत्रित निजी बस ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक व इस पर सवार दो युवक बस में फंसकर 10 मीटर तक घिसटते चले गए। जिससे बाइक चालक व पीछे बैठे साथी की मौत हो गई। हादसे के बाद थोड़ी दूर चलकर बस गड्ढे में गिर गई। झटके से कई यात्री चुटहिल भी हुए हैं।

विज्ञापन


वहीं चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। यह सड़क हादसा बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात हुआ है। कछौना थाना के मवई गांव निवासी रामखेलावन (30) पुत्र चुलई, उनका साथी (32) वर्षीय अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर बेनीगंज की ओर जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र में सजन नगर के पास मोड़ के सामने से तेज रफ्तार में आ रही प्राइवेट बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार गिर गए।

विज्ञापन

हादसे के बाद बाइक सवार दोनों युवक बस में फंसकर करीब 10 मीटर तक घिसटते चले गए। जिसके बाद अनियंत्रित बस सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी। इस दौरान बाइक चला रहे रामखेलावन की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दूसरे अज्ञात युवक की भी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर बेनीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें