फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर स्पीड ने छिनी दो की जान

Sat, 04 Mar 2017 02:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
हाईवे पर एक ट्राले का तेज रफ्तार से दौड़ाना एक अन्य जिंदगी के लिए काल का सबब बन गया। हालांकि हादसे में दोनों गाड़ियों के चालक मारे गए। हादसा इत्तफाकिया हुआ है। लेकिन यदि डम्पर सड़क पर न खड़ा होता तो हादसा टल सकता था। दोनों के परिवारों के लिए शनिवार का दिन अमंगल बनकर आया। 
विज्ञापन


यूपी में जालौन जिले के एट थाना के पिंडारी हाइवे पर शनिवार सवेरे एक ट्राले और डम्पर की भीषण भिड़ंत हुई। इसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दूर तक इसकी आवाज गई। गाड़ियां एक-दूसरे के भीतर घुस गई जिस कारण से चालकों को बाहर नहीं निकाला जा सका। बाद में पुलिस ने क्रेन बुलवाकर यह काम पूरा किया। शवों को बाहर निकाले जाने के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।   
विज्ञापन
         
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें