हाईवे पर एक ट्राले का तेज रफ्तार से दौड़ाना एक अन्य जिंदगी के लिए काल का सबब बन गया। हालांकि हादसे में दोनों गाड़ियों के चालक मारे गए। हादसा इत्तफाकिया हुआ है। लेकिन यदि डम्पर सड़क पर न खड़ा होता तो हादसा टल सकता था। दोनों के परिवारों के लिए शनिवार का दिन अमंगल बनकर आया।
यूपी में जालौन जिले के एट थाना के पिंडारी हाइवे पर शनिवार सवेरे एक ट्राले और डम्पर की भीषण भिड़ंत हुई। इसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दूर तक इसकी आवाज गई। गाड़ियां एक-दूसरे के भीतर घुस गई जिस कारण से चालकों को बाहर नहीं निकाला जा सका। बाद में पुलिस ने क्रेन बुलवाकर यह काम पूरा किया। शवों को बाहर निकाले जाने के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।