फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accidents in Etawah: अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में दो की मौत, तीन घायल, परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल

Tue, 16 Aug 2022 10:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

इटावा में दो स्थानों पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा आगरा-कानपुर हाईवे पर और दूसरा छिमारा रोड पर प्रतापपुरा के पास हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के इटावा में बिना हेलमेट और एक बाइक पर चार सवार छात्र के लिए काल साबित हुआ। आगरा-कानपुर हाईवे पर सिविल लाइन में डीपीएस स्कूल के पास सोमवार दोपहर बाइक गड्ढे से गुजरकर अनियंत्रित हो गई और बगल से गुजर रहे ट्रक से टकरा गई। 

विज्ञापन

बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उस पर सवार तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला यशोदा नगर निवासी अंशुल उर्फ अभिषेक (17) पुत्र अनिल कुमार सोमवार सुबह मोहल्ले के ही अंकुर, अमन पुत्रगण जगदीश और विकास पुत्र लाल सिंह के साथ घूमने निकला था।

डीपीएस स्कूल के सामने गड्ढे में जाने से बाइक असंतुलित हो गई और ट्रक से जा टकराई। हादसे में चारों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टर ने अंशुल को मृत घोषित कर दिया। अंशुल पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह शहर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं में पढ़ता था। छात्र की मौत से मां विजय कुमारी, बहन सुनैना, प्रियंका, करिश्मा और भाई नीटू का रो-रोकर बुरा हाल है।

सड़क हादसे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत
जसवंतनगर के ग्राम प्रतापपुरा के पास एसबीआई बैंक में ध्वजारोहण कर लौट रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सैफई मेडिकल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला नरिया निवासी अजय यादव (45) औरैया के पाता स्थित एसबीआई बैंक की ब्रांच में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर वे ध्वजारोहण कराकर घर लौट रहे थे। छिमारा रोड पर प्रतापपुरा के पास उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीर उन्हें सैफई विवि ले जा रहे थे। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें