पीड़ित एसआई ने पत्नी को दवा दिलाने के नाम पर एक दिन की छुट्टी देने का आग्रह किया। इस पर टीएसआई राज कुमार शर्मा आग बबूला हो गए और गला दबाकर धक्का देते हुए एक थप्पड़ भी जड़ दिया। मारपीट के कारण एसआई का ब्लड प्रेशर बढ़ गया और उनकी तबियत खराब हो गई। आनन फानन में साथी पुलिसकर्मी उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टर ने उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।
टीएसआई के ऊपर पहले से भी चल रही है विभागीय जांच
टीएसआई राजकुमार शर्मा पर पहले से भी कई मामलों की जांच हो रही है। 2019 में एक व्यक्ति ने टीएसआई पर फर्जी चालान स्लिप बनाकर वसूली करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इस मामले में भी तत्कालीन एसएसपी ने जांच के आदेश दिए थे, लेकिन अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
मामला संज्ञान में आया है। जांच सीओ सिटी अमित कुमार सिंह को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। -जयप्रकाश सिंह, एसएसपी