हाईवे पर अजीतमल बिजली घर के पास पहुंचने पर ऑटो व बाइक सवार में टक्कर हो गई। हादसे की वजह से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो सवार बालिस्टर, दीवान सिंह, राजा, लालू, अशोक, सुखराम, बुद्धिमान, ऑटो चालक व बाइक सवार युवक समेत करीब 12 घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर अजीतमल सीएचसी पहुंची, जहां पर डॉक्टर ने ऑटो चालक आशीष व बाइक सवार महेंद्र को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल बटपुरा निवासी बालिस्टर को डॉक्टर ने सैफई रेफर किया।
सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि ऑटो और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। ऑटो में सवार लोग बकरी बेचकर गांव लौट रहे थे।