फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, कई घायल

Sun, 08 Jan 2023 11:17 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

यूपी के फर्रुखाबाद में बस और ट्रक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों के चालकों की मौत हो गई। जबकि कई यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। फर्रुखाबाद से दिल्ली की ओर सवारियां लेकर जा रही साहिबाबाद डिपो की बस घने कोहरे में ट्रक से टकरा गई। आमने-सामने भिड़ंत होने पर बस व ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 11 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल करीब 6 यात्रियों को जिला मुख्यालय स्थित लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डीएम व एसपी ने मौके पर पहुंचकर घायलों से जानकारी की।

उन्होंने सीएमओ को घायलों का उचित उपचार करने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार साहिबाबाद डिपो की बस दिल्ली से सुबह 5:30 बजे सवारियां लेकर आई थी। चालक व परिचालक सुबह 7:30 बजे बस में सवारियां लेकर दिल्ली की ओर रवाना हुए। जैसे ही बस नवाबगंज मंजना मार्ग पर पहुंची उसी समय सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। तेज आवाज के साथ सवारियां भी अपनी सीट से उछलकर गिर पड़ीं और चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


हादसे में ट्रक चालक गोविंद पुत्र बबलू सिंह निवासी धसों कल्याणपुर थाना गढ़िया रंगीन जनपद शाहजहांपुर व रोडवेज बस चालक लखन कुमार शर्मा पुत्र बसंत लाल शर्मा निवासी महमूदपुर जमालपुर जनपद अलीगढ़ की मौत हुई है। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा व सीएमओ डॉक्टर अवनींद्र कुमार लोहिया अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें