फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ग्लोकल यूनिवर्सिटी के नाम पर बनीं दो डिग्री, 10 मार्कशीट निकली फर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। एसआईटी की जांच में एक-एक कर डिग्रियां फर्जी निकल रही हैं। शुक्रवार को सहारनपुर की ग्लोकल यूनिवर्सिटी ने भी एसआईटी के पास मौजूद रोल नंबर का मिलान करने के बाद दो डिग्री और 10 मार्कशीट को फर्जी बताया है। यहां से बनी बी-फार्मा की ग्रेड शीट भी नकली निकली। इससे पहले फरीदाबाद, हापुड़ और फिरोजाबाद यूनिवर्सिटी में भी दस्तावेजों का गजट से मिलान न होने पर वह फर्जी पाए गए थे।
विज्ञापन

किदवईनगर पुलिस ने जब गिरोह के सरगना शैलेंद्र कुमार ओझा के जूही गौशाला स्थित शैल ग्रुप ऑफ एजुकेशन के कार्यालय में दबिश दी थी तब उन्हें आरोपियों के पास से सहारनपुर की ग्लोकल यूनिवर्सिटी से बनी बीएएलएलबी की 10 मार्कशीट, एलएलबी की दो डिग्री, बी-फार्मा की एक ग्रेड शीट मिली थी। इसकी जांच के लिए एसआईटी के सदस्यों वाली एक टीम सहारानपुर गई थी। वहां यूनिवर्सिटी में पड़ताल करने पर सभी ऑनलाइन तो दिखते मिले लेकिन गजट से उनका मिलान नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें फर्जी माना गया। पुलिस को आरोपियों के पास से लिंग्या की 100, मोनाड की तीन और फिरोजाबाद की जेएस यूनिवर्सिटी की 11 डिग्रियां बरामद हुईं थीं। अब तक की एसआईटी जांच में सभी फर्जी पाई गई हैं।

कोट::
सहारनपुर की ग्लोकल यूनिवर्सिटी ने भी एसआईटी के पास मौजूद रोल नंबर का मिलान करने के बाद दो डिग्री और 10 मार्कशीट जांच में फर्जी मिली हैं। अन्य जगहों पर जांच चल रही है।
विज्ञापन

- संकल्प शर्मा, संयुक्त पुलिस आयुक्त, अपराध एवं मुख्यालय
-
यह था पूरा मामला::

किदवईनगर पुलिस ने 18 फरवरी को जूही गोशाले स्थित शैल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में छापा मारा था। यहां से उन्हें नौ राज्यों के 14 नामी विश्वविद्यालयों की एक हजार से ज्यादा डिग्री, मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट मिले थे। यहां सर्वाधिक 357 डिग्री कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की बरामद हुईं थीं। सभी ऑनलाइन जांच में भी दिखाई दे रहीं थीं। यहां माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट व प्रमाणपत्र भी मिले थे। पुलिस ने मौके से सरगना शैलेंद्र कुमार ओझा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि पांच आरोपियों की अभी भी तलाश है।
विज्ञापन









विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें