पेटदर्द व बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ रही है। पेटदर्द से पीड़ित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के छात्र समेत दो की मौत हो गई। मृतक इसी वर्ष शास्त्री की डिग्री लेने के बाद नवरात्र पर घर आया था। चार अन्य मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजापुर तहसील क्षेत्र के जमहिल निवासी राधा कृष्ण (18) पुत्र अवध बिहारी को बृहस्पतिवार की सुबह घर में तेज पेट दर्द हुआ। कुछ देर घरेलू इलाज के बाद परिजन उसे लेकर पहाड़ी के प्राइवेट डाक्टर के पास पहुंचे। डाक्टरों ने स्थिति गंभीर बता रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई।