फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: ठंड बनी जानलेवा, 10 साल की बच्ची समेत दो की मौत, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से बढ़ी गलन

Tue, 22 Dec 2020 11:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन अब जानलेवा हो गई है। बुधवार को जाफरगंज में ठंड से दो लोगों की मौत हो गई। लखन की बेटी वर्षा (10) की अचानक रात में तबीयत खराब हुई। उल्टी आने लगी तो परिजन वर्षा को लेकर अस्पताल गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं जाफरगंज निवासी रामकुमार (47) दो दिन पहले खेत में पानी लगाने गए थे। ठंड लगने की वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई थी। सोमवार की रात रामकुमार की मौत हो गई। पहाड़ों में हुई बर्फबारी से गलन बढ़ गई है। मंगलवार को न्यूनतम पारा आठ डिग्री व अधिकतम पारा 22 डिग्री रहा।

सोमवार की अपेक्षा न्यूनतम पारा एक डिग्री ऊपर आया है। सुबह सुरसुरी हवा की वजह से ठंड बढ़ी रही। लोग देर तक बिस्तर में रहे। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चे ठिठुरते हुए सड़कों पर दिखाई दिए। सुबह 10 बजे के बाद चटक धूप का असर हुआ और ठंड का अहसास कम हुआ।
विज्ञापन


वहीं दोपहर के बाद तीन बजते ही सर्दी का अहसास फिर बढ़ गया। हवाओं से लोग ठिठुरने लगे। घरों में लोग आग तापते दिखे। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर अलाव में आग तापने वालों की भीड़ रही। मौसम विशेषज्ञ सचिन कुमार शुक्ला ने बताया कि आर्द्रता अधिकतम 41 प्रतिशत और न्यूनतम 21 प्रतिशत रही है। पांच किमी की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवा चली। शीतलहर का असर अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें